रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम ‘आ अब लौट चलें’ के तहत भाजपा के कार्यसमिति सदस्य मृत्युंजय शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य संजय सिंह एवं उनके साथ भाजपा के मंडल महामंत्री सहित सैड़कों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया। मौके पर ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार युवाओं का रुझान बढ़ा है इससे स्पष्ट दिख रहा है कि कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर भरोसा बढ़ता जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि झारखंड में ऐसे समय में पुराने साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण के उपरांत मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि भाजपा अब सिर्फ जनता को छलने और ठगने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार पर दुहाई देने वाली भाजपा में अब पूरी तरह भ्रष्टाचारियों को सम्मान दिया जा रहा है। पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से गौतम कुमार शर्मा, हीरा लाल शर्मा, दिनबंधु महतो, कैलाश शर्मा, अक्षय माहथा आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
झारखंड में BJP को बड़ा झटका! चुनाव के बीच कई दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















