22.6 C
Dehradun
Tuesday, September 8, 2026


spot_img

कांग्रेस ने पीठासीन अधिकारी की मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत, पद से हटाने की उठाई मांग  

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र के माध्यम से इंटर कॉलेज मोटाढांग, कोटद्वार जिला पौडी गढ़वाल के प्रभारी प्रधानाचार्य एवं चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी महावीर सिंह बिष्ट, द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पीठासीन अधिकारी के पद से हटाये जाने एवं आदर्श चुनाव आचार संहित के उलंघन पर दण्डित किये जाने की मांग की है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचना आयोग को लिखे शिकायती पत्र में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने अवगत कराना है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया गतिमान है तथा निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में दिनांक 19 अप्रैल, 2024 को निर्वाचन की तिथि निर्धारित की जा चुकी है। इंटर कॉलेज मोटाढांग, कोटद्वार जिला पौडी गढ़वाल के प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत महावीर ंिसंह बिष्ट को विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल में पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। परन्तु महावीर िंसह बिष्ट द्वारा जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का प्रचार किया जा रहा है उससे चुनाव की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगता है।
मथुरादत्त जोशी ने कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया के प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी एवं अन्य मतदान कर्मियों को आचार संहिता के नियमों एवं कानूनों की स्पष्ट रूप से जानकारी देने के बावजूद भी महावीर सिंह बिष्ट द्वारा इस प्रकार का कार्यव्यवहार किया जाना निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। उनके द्वारा आदर्श चुनाव आचार सहिता के नियमों का घोर उलंघन करने पर उन्हें तत्काल पीठासीन अधिकारी के पद से हटाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने राज्य की धामी सरकार तथा शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत पर भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का किस प्रकार दुरूपयोग किया जा रहा है इसका भी निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।
कांग्रेस पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग को महावीर सिंह बिष्ट की भाजपा के पक्ष में आयोजित मीटिंग में प्रचार करते हुए मीडिया क्लिपिंग भेजते हुए मांग की है कि इंटर कॉलेज मोटाढांग, कोटद्वार जिला पौडी गढ़वाल के प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत महावीर ंिसंह बिष्ट को पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करने का दोषी मानते हुए विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल के पीठासीन अधिकारी पद से तत्काल हटाये जाने एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों के अन्तर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाय ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित कराया जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...