देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के निर्देशन में स्वीप टीम के द्वारा चकराता विधान सभा के अन्तर्गत ग्राम लोहारी का भ्रमण कर बैठक आयोजित की गयी।
बैठक की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार द्वारा की गयी। ग्रामवासी ग्राम लोहारी के डूब क्षेत्र में आने के कारण, ग्राम के समीप ही पूर्ण स्थापन की मांग कर रहे थे। ग्रामवासियों का कहना था कि यदि हमारी मांग नही मानी जाती है तो हम आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 का बहिष्कार करेगें। ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं के विषय में विचार-विमर्श होने के उपरान्त चुनाव बहिष्कार की घोषणा वापस ली गयी एवं सर्वसम्मति से सभी को मतदान करने हेतु शपथ दिलवायी गयी। बैठक मे उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के मनमोहन बलोदी, मनोहर लाल अजुवाल तहसीलदार चकराता, पी0के0 वर्मा परि0 प्र0(अनुश्रवण) एवं संदीप बिडालिया परि0 प्र0(वित्त) जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के साथ ग्रामवासी भाव सिंह तोमर, महेश तोमर एवं नरेश चैहान इत्यादि उपस्थित रहे।
स्वीप टीम ने लोहार गांव में की बैठक, चुनाव बहिष्कार की जिद कर रहे ग्रामीणों को मनाया
Latest Articles
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी...
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
हरिद्वार/देहरादून। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट...
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिलाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और...
आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...
















