27.7 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री की जनसभा में विरोध प्रकट करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आईडीपीएल जनसभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य सवालों को लेकर विरोध करने जा रहे कांग्रेस के करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के ऋषिकेश आगमन पर कुछ सवाल उठाते हुए इन पर जवाब मांगते हुए रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया था। रेलवे रोड स्थित चुनावी कार्यालय में सुबह से ही पुलिस ने डेरा जमा दिया। किसी तरह से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए ऋषिकेश से आईडीपीएल की और बढ़े। जिस पर पुलिस द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं को घाट चैराहा के पास रोक दिया गया। कुछ लोग आगे बढ़ने में सफल रहे। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट सहित पुलिस फोर्स ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के समीप रोक दिया। पुलिस ने यहां उन्हें समझाने की कोशिश की मगर वह आगे बढ़ने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने मौके से डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें कोतवाली लाया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...