देहरादून। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला बूथ एवं पीडब्ल्यूडी प्रबन्धित मतदाता केन्द्र तथा प्रत्येक जनपद में 01 युवा प्रबन्धित मतदान केन्द्र के चिन्हीकरण, स्थापना के सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड द्वारा निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में देर शाम सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्डन बूथ पर आयोग द्वारा निर्धारित समस्त न्यूनतम सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक रूप से उपलब्ध रहे तथा बूथों को मानकों के अनुसार साज-सज्जा करते हुए आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने मार्डन मतदान केन्द्रो पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अुनसार कार्मिक तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्डन बूथों पर मूलभूत सुविधाएं यथा पार्किंग स्थल, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल, व्हीलचैयर, मोबाईल बैरिकेट्स अलग प्रवेश द्वार, मतदान केन्द्रों तक पंहुचने की उचित व्यवस्था निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, एलडीएम संजय भाटिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
मार्डन बूथ पर सभी न्यूनतम सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध रहेंः सीडीओ
Latest Articles
हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम: जे.पी....
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...
गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...
सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...
















