श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव के कैंडिडेट के लिए माहौल बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के लिए परिवार प्रथम है और मोदी जी के लिए राष्ट्र प्रथम है।
श्रीनगर गढ़वाल में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की शुरूआत में कहा उत्तराखंड आना उन्हें आध्यात्मिक अनूभूति का एहसास करता है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करती देवभूमि, उत्तराखण्ड के गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी मोदी की गारंटी के पूरा होने की गारंटी की चहुंओर चर्चा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास के भाव के साथ बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को लागू कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।
कांग्रेस के लिए परिवार प्रथम और पीएम मोदी के लिए राष्ट्र प्रथमः योगी आदित्यनाथ
Latest Articles
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...
भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्सव...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...

















