24.4 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

भाजपा का घोषणा पत्र भारत को सक्षम, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र का आधारः महेंद्र भट्ट

देहरादून। प्रदेश भाजपा ने पार्टी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 को सक्षम, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र का आधार बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस पत्र में यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी की सहभागिता को उत्तराखंड के लिए गौरवमयी बताया है।
उन्होंने कहा, विकसित भारत बनने की मोदी गारंटी वाले इस घोषणा पत्र में है महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है। देवभूमिवासी होने के नाते बड़े सौभाग्य की बात है कि इस पत्र में समान नागरिक संहिता, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को शामिल किया गया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इस ऐतिहासिक और साहसिक कदम की देश दुनिया में तारीफ हो रही है और कई राज्य इसे अपना रहे हैं। उन्होंने देवभूमि से शुरू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मुहिम को घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह एवं  शीर्ष पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने गरीबों के लिए फ्री राशन जारी रखने, 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने, 3 करोड़ आवास देने, मुद्रा लोन के तहत सीमा 10 लाख से 20 लाख करना, पीएम किसान निधि को जारी रखना, फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी, मॉस में बढ़ोतरी, वन नेशन वन इलेक्शन, बुलेट ट्रेन का विस्तार पूरब पश्चिम तक किया जाना, स्व निधि योजना का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में करना, पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी लाना जैसे अनेकों संकल्पों को लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने वाला बताया है ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...