देहरादून। उत्तराखंड में रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ सीएम आवाज आवास पर कन्या पूजन किया। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रदेश में विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।
बुधवार को देशभर में रामनवमी मनाई गयी। इस बार रामनवमी बहुत ही खास रही। अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई गई। दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुई जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर सूर्यदेव ने अपनी किरणों से रामलला के मस्तक पर तिलक किया। और इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लोग उत्सुक रहे। रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में विधि-विधान के साथ भगवान राम की पूजा की गई और मंगल गीत और भजन गाया गया। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) रुड़की के वैज्ञानिकों की एक टीम ने सूर्य तिलक मैकेनिज्म को तैयार किया है।इसके डिजाइन को तैयार करने में टीम को पूरे दो साल लग गए थे। 2021 में राम मंदिर के डिजाइन पर काम शुरू हुआ था।
मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर किया कन्या पूजन
Latest Articles
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का...
देहरादून: ओनएजीसी के सेवानिवृत्त अफसर से 1.87 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में एसटीएफ ने शुक्रवार को लुधियाना पंजाब से ठग को गिरफ्तार किया...
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग कि निर्देशों के कम में आगामी 29 मई से उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रकिया प्रारम्भ होगी। इसी क्रम...
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही...
देहरादून। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध...
मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट...
देहरादून। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार होमस्टे संचालन...
श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
देहरादून। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में उद्योग प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक...















