देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया कि जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नही करने वाली, बल्कि मोदी जी की 400 पार की माला में 5 कमल देवभूमि से अर्पित करने वाली है । सभी बूथों पर कार्यकर्ता मोदी प्रणाम के साथ प्रक्रिया में सहयोग करतें हुए मोदी गारंटी पर मुहर लगाने की अपील करेंगे।
मीडिया से वार्ता में श्री भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह योगी आदित्यनाथ समेत मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जन जन तक पहुंचाने का काम किया है । इस दौरान मोदी और धामी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता मे उत्साह है। लोगों में मोदी जी को तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत के साथ चुनने को लेकर मन बनाया है। देवभूमि की जनता भी 400 पार की मोदी माला में 5 कमल 5-5 लाख के अंतर से गूंथने जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदाताओं व कार्यकताओं को अहसास है कि यह चुनाव देश के वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का चुनाव है । यह चुनाव जातिवाद, तुष्टिकरण, क्षेत्रवाद, सनातन विरोधी राजनीति पर अंतिम कील ठोकने का चुनाव है । पिछले दस सालों में समाज के हर वर्ग के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव को सभी लोगों ने अहसास किया है ।
साथ उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा को मिला हर वोट एक मजबूत सरकार बनाने और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रयासों को गति देने वाला होगा। उन्होंने सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील कि राष्ट्र निर्माण का यह मौका गंवाएं नहीं और अधिक से अधिक मतदान करें। सभी 11729 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के प्रणाम के साथ मतदाताओं के सहयोग के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही मोदी जी के निर्देशानुसार, मोदी जी की तरफ से गारंटी देंगे कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है। उन्होंने प्रदेशवासियों को लोकतंत्र के महापर्व में रिकॉर्ड सहभागिता और कार्यकर्ताओं को रिकॉर्ड आशीर्वाद प्राप्त करने की शुभकामना दी।
राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट
Latest Articles
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात की।सोशल मीडिया पोस्ट में...
भारत और जर्मनी ने निवेश, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जर्मनी के वरिष्ठ नेताओं और नीति-निर्माताओं के साथ भारत-जर्मनी आर्थिक सहयोग को मजबूत...
भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में...
नई दिल्ली। भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड – सीसीडीबी के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और...
आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षितों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर रोजगार मेले...
देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने...
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा
देहरादून। जनगणना के राष्ट्रीय अभियान में उत्तराखंड की जोशीली भागीदारी सामने आ रही है। मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का कार्य तेजी से...

















