नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र के उत्तर मध्य मुंबई सीट से उज्ज्वल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है।
उज्ज्वल देवराव निकम 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक हैं। इस सीट से भाजपा की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं। वह दो बार की सांसद हैं। पूनम महाजन भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी हैं। उज्ज्वल निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की मुंबई इकाई प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ से होगा।
आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्ज्वल को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















