23.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की होगी नियमित जांच, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज़: आयुक्त खाद्य संरक्षा

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग पर होटलों और दुकानों को इस बार खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की तो होटल मालिक और दुकानदार नप जाएंगे। इसके अलावा उस इलाके के खाद्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर राजेश कुमार ने कहा है कि तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना को अमल में लाने के निर्देश दिये हैं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन के लिए होटल संचालकों और दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के संबंधित अधिकारियो ंको आदेश दिये हैं कि चारधाम यात्रा मार्ग पर विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत खाद्य कारोबारी अपने प्रतिष्ठान पर नियमानुसार निर्धारित फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड प्रर्दशित करेगा। आदेश में कहा गया है कि ढाबों में साफ-सफाई होनी चाहिए। बासी एवं खुले खाद्य पदार्थ न बेचे जाएं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हों और उनका मेडिकल सर्टिफिकेट मौजूद रहे।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रूद्रपुर को चारधाम यात्रा से संकलित किये गये नमूनों की जांच प्राथमिकता से करने का आदेश दिया है। प्रत्येक सप्ताह नमूनों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जायेगी। जिसके बाद दोषी पाये जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इसके साथ ही चारधाम यात्रा के लिए गढ़वाल मण्डल के उपायुक्त आरएस रावत को नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा में प्रतिदिन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के कार्यों का पर्यवेक्षण कर मुख्यालय को अवगत करायेंगे। इसके साथ ही जनपदीय नोडल अधिकारियों में देहरादून से प्रेम चन्द जोशी, हरिद्वार से महिमानंद जोशी, उत्तरकाशी से अश्वनी कुमार, रूद्रप्रयाग से मनोज सेमवाल, चमोली से अमिताभ जोशी, टिहरी राजेन्द्र सिंह पाल, पौड़ी से अजब सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में स्वच्छता संबंधी मानकों के पालन के लिए नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग के आदेश दिये गये हैं। अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट समय समय पर उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...