26.9 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

अमरनाथ तीर्थयात्रा 29 जून से, दो लाख से अधिक श्रद्धालु करा चुके पंजीकरण

जम्मू। श्री बाबा अमरनाथ धाम की तीर्थयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी विराजमान हो गए हैं। पवित्र गुफा के चारों ओर बर्फ जमी है। आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से चांदी की तरह चमक रही हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच श्रद्धालु अपने इष्ट भगवान अमरेश्वर के दर्शन कर सुखद अहसास करेंगे।
बाबा बर्फानी को ही बाबा अमरनाथ और भगवान अमरेश्वर नाम से पुकारा जाता है। इस वर्ष तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू हो रही है जो 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। तीर्थयात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पवित्र गुफा से आरती का लाइव प्रसारण होगा। इस बार दोनों मार्गों पर करीब 125 लंगर लगेंगे।
यात्रा मार्ग पर मिलने वाली सुविधाओं के दाम जल्द तय हो जाएंगे। पवित्र गुफा के पास के क्षेत्र में तीर्थयात्रा के दोनों मार्गों पर वर्तमान में बर्फ जमी हुई है। प्रशासन बर्फ हटाने का कार्य तेजी से चला रहा है। जून के पहले सप्ताह से यात्रा मार्गों को साफ करने के काम में और अधिक तेजी लाई जाएगी। तीर्थयात्रा के लिए वर्तमान में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। तीर्थयात्रा के दोनों मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया भी जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या

0
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...