24.7 C
Dehradun
Saturday, August 15, 2026


spot_img

एचडी रेवन्ना 8 मई तक हिरासत में भेजे गए, एसआईटी की कार्रवाई को बताया राजनीतिक साजिश

बंगलूरू: कर्नाटक में यौन शोषण मामले में फंसे जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया। एचडी रेवन्ना को रविवार को मेडिकल चेकअप के लिए बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लाया गया था। वहां मीडिया से बात करते हुए एचडी रेवन्ना ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। एसआईटी ने एचडी रेवन्ना को आज बंगलूरू की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने रेवन्ना को अपहरण मामले में 8 मई तक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
एचडी रेवन्ना ने कहा कि ‘2 मई को हुई शिकायत में मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। यह एक बड़ी राजनीतिक साजिश है, जिसमें मुझे फंसाया गया है।’ मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने शनिवार शाम में एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार किया था। एसआईटी एचडी रेवन्ना के बेटे और सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रही है। आरोप है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उनकी अश्लील वीडियो बनाई। कई अश्लील वीडियो सामने आए हैं, जिसके बाद कर्नाटक की राजनीति गरमा गई है। एक पीड़िता के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एचडी रेवन्ना उसकी मां के अपहरण में शामिल हैं।
शिकायत में युवक ने बताया कि एचडी रेवन्ना का करीबी सतीश बाबन्ना उसकी मां को मोटरसाइकिल पर लेकर गया था और उसने कहा था कि विधायक (एचडी रेवन्ना) उससे मिलना चाहते हैं। शिकायत में युवक ने दावा किया कि उसकी मां को अन्य पीड़िताओं के साथ एक फार्महाउस में रखा गया था। युवक ने इसकी पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िताओं को छुड़ाया और सतीश बाबन्ना को गिरफ्तार कर लिया। यौन शोषण मामले में तीन शिकायत दर्ज हुई हैं। एक शिकायत रेवन्ना की एक रिश्तेदार और खाना बनाने वाली महिला ने दर्ज कराई है, जिसमें एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। बंगलूरू में एक अन्य शिकायत में जेडीएस की एक नेता ने भी प्रज्ज्वल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। वहीं तीसरी शिकायत में एचडी रेवन्ना पर एक पीड़िता का अपहरण कराने का आरोप है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...

स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण...

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली।  भारत ने फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसका अभिन्न अंग हैं। नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने...

ओडिशा में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर

0
नई दिल्ली। ओडिशा में लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण राज्‍य के उत्तरी जिलों में बाढ़ आने से लाखों लोग विस्थापित हो गए...