नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आप नेताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के सभी नेताओं को जेल भेजने की चुनौती दी है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए। रविवार को दोपहर 12 बजे आप के सांसदों, विधायकों समेत सभी बड़े नेताओं को लेकर भाजपा मुख्यालय आ रहे हैं। इसके बाद सबको जेल में डाल दो। भाजपा की साजिश पूरा देश देख रहा है। आप के नेताओं के पीछे पड़े हैं। पहले मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा और अब मुख्यमंत्री के पीए को जेल में डाल दिया है।
‘आप’ का कसूर सिर्फ इतना है कि दिल्ली में स्कूल बनवाए, अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक बनाकर मुफ्त इलाज दिया, 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी, जो ये नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गलतफहमी में हैं कि वो नेताओं को जेल में डालकर आप को कुचल देंगे। ऐसे तो आम आदमी पार्टी खत्म नहीं होने वाली है। उन्होंने शनिवार को अपने पीएम बिभव कुमार को गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रेसवार्ता की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग एक के बाद एक हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा अभी लंदन से लौटे हैं और ये कह रहे हैं कि उनको भी जेल में डालेंगे। ये कह रहे हैं कि कुछ दिन बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी को भी जेल में डालेंगे। ये लोग सरकारी स्कूल नहीं बना सकते। इसलिए ये लोग दिल्ली में सरकारी स्कूल बनने रोकना चाहते हैं।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि आप जिस-जिस को जेल में डालना चाहते हैं, आप जेल में डाल दो। आप एक बार सभी नेताओं को जेल में डाल कर देख लो। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में चला गया है। आप आम आदमी पार्टी के जितने नेताओं को जेल में डालोगो, उससे सौ गुना नेता यह देश पैदा करेगा।
इससे पहले माना जा रहा था कि केजरीवाल अपने निजी सचिव बिभव कुमार को लेकर अपनी देश के सामने रखेंगे। बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में बिभव कुमार को आज ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बिभव ने तीस हजारी कोर्ट ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की जहां से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
केजरीवाल बोले: जेल का खेल न खेलें पीएम, पीए के साथ भी यही किया; मैं सभी नेताओं संग भाजपा कार्यालय जाऊंगा
Latest Articles
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी 62.97 करोड़ की 50...
देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम...
भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय परमाणु सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की
नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय नागरिक परमाणु सहयोग में हुए विकास और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों...
व्यस्ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि व्यस्ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...
ईद मिलाद-उन-नबी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया...
नई दिल्ली। पैगंबर हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
जगह-जगह मिलाद...

















