30.2 C
Dehradun
Wednesday, September 23, 2026


spot_img

पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम में लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार केदारनाथ धाम पहंुचकर  सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीजीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार रखते हुए उनकी मदद करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस जवानों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में इस बात का ध्यान अवश्य रखा जाए कि किसी भी प्वाइंट पर अनावश्यक भीड़ न हो। भीड़ प्रबंधन और प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि धाम में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों पर सख्ती करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। आने वाले दिनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए कोशिश रहेगी कि यहां पर जो भी पुलिस व्यवस्था है, उसको और सुदृढ़ किया जाए। जिससे यात्रियों के लिए और बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जा सके। अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्थाओं को बनाने में थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन फिर भी तमाम प्रकार की विकट परिस्थितियों से पार पाया जा रहा है। इस बार प्रतिदिन तीस हजार से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन करके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर व्यवस्था से जुड़ी हुई बदरी-केदार मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग और सूचना विभाग की टीमें तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...