केदारनाथ/देहरादून। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बीते दो दिन से केदारनाथ समेत गंगोत्री और यमुनोत्री तीनों धाम गुलजार हैं। पहले दिन केदारनाथ धाम में देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्यां में 29 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम, हैलीपैड, केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिये पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अलग से यात्रा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यात्रा कंट्रोल रूम में हर 24Û7 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों द्वारा दर्ज समस्यायों का समाधान किया जा रहा है।
इसके साथ ही हेलीपैड और पैदल मार्ग, हाईवे और केदारनाथ धाम में यात्रियों को कोई परेशानी होती है तो प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे के जरिये देखा जा रहा है और फिर शीघ्र ही उस स्थान पर संबंधित अधिकारियों को भेजा भेजकर यात्रियों की दिक्कतें शीघ्र दूर करने की व्यवस्था की गई है। चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री लगभग सवा सौ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, इसके जरिए श्रद्धालुओं के आवागमन पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष केदारनाथ में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक सफाईकर्मी इस कार्य के लिए तैनात किए गये हैं। यात्रियों को परेशानी हो और यात्रा मार्ग गंदगी और कचरा ना फैले इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ सेवा मुहैय्या कराने के लिए यात्रा मार्ग चंत जगह जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है ताकि यात्रियों तुरंत स्वास्थ सेवा प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री की विशेष निर्देश पर सरकार के आलाधिकारी लगातार इस विश्व विख्यात यात्रा पर नजर बना कर रख रहे हैं और यात्रा में कोई बाधा ना आए इसके लिए 24 घंटे अलर्ट पर रह रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर किए जा रहे हैं विशेष इंतज़ाम
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















