देहरादून/अयोध्या। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम लला के दर्शन किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम में, श्री रामलला के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। अद्भूत, अलौकिक और भव्य राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। सभी को एक बार यहां आकर रामलला के दर्शन अवश्य करने चाहिए।
मेरा यह सौभाग्य रहा है कि मुझे सेना में अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान अयोध्या में सेवा करने का मौका मिला, जिसकी सुनहरी स्मृतियां मेरे मन मस्तिष्क पर अभी तक जीवंत हैं। 500 वर्षों के इंतजार के बाद वर्तमान में भव्य एवं दिव्य अयोध्या धाम भारत की अनुपम विरासत को संजोने के प्रयासों का सूचक है।
गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा सेना में सेवाएं देने के दौरान अपनी पहली पोस्टिंग में अयोध्या (तब फैज़ाबाद) में सेवाएं दी जिस कारण उनका अयोध्या से गहरा लगाव रहा है। अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान राज्यपाल ने प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में संकटमोचन श्री हनुमान के दर्शन कर विश्वकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राज्यपाल ने सरयू आरती स्थल नयाघाट पंहुचकर आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रामन भी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम लला के दर्शन किए
Latest Articles
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति...
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में अलग-अलग समीक्षा बैठकों के दौरान झारखंड में 3 हजार 245...
सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण को नियंत्रित करने वाले अस्थायी...
नई दिल्ली। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण को नियंत्रित करने वाले अस्थायी नियामक उपायों को वापस ले लिया है। पेट्रोलियम...
दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए वीरता पुरस्कार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए। एयर मार्शल तरुण चौधरी,...
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार का उत्तराखण्ड को...
देहरादून। उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित जलग्रहण विकास घटक 2.0 के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने...
पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उत्तराखंड...














