28.2 C
Dehradun
Tuesday, July 14, 2026


spot_img

स्वाति मालीवाल के शरीर में चोटें, मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा; पुलिस से मिली 24 घंटे की सुरक्षा

नई दिल्ली। बदसलूकी की घटना के बाद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा प्रदान कर दी है। एक पीएसओ हमेशा उनके साथ रहेगा, जबकि दो पीएसओ उनके घर पर रहेंगे। पीएसओ की आठ घंटे की ड्यूटी होती है। ऐसे में राउंड द क्लॉक तीन पीएसओ की ड्यूटी उनके साथ रहने की होगी और छह पीएसओ की ड्यूटी उनके घर पर रहेगी। यानी मालीवाल के साथ व उनके घर की सुरक्षा में 24 घंटे में कुल नौ पीएसओ की ड्यूटी रहेगी। घटना के बाद मालीवाल को कई जगहों से धमकियां मिली, जिससे वह डर गई हैं। उन्होंने खुद दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी।
उसी के मद्देनजर 16 मई को स्पेशल सेल के एडिशनल पुलिस प्रमोद सिंह कुशवाहा ने मालीवाल के दीनदयाल मार्ग स्थित आवास पर जाकर उनसे धमकी के मद्देनजर बात की थी और जांच के बाद पुलिस के आला अधिकारियों को उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने की संस्तुति कर दी थी। मालीवाल को फिलहाल नई दिल्ली जिला पुलिस को सुरक्षा प्रदान करने को कहा गया है। बाद में दिल्ली पुलिस सुरक्षा यूनिट से उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।
स्वाति मालीवाल की प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उनके चेहरे पर आंख के पास व पैर में चोट लगने की पुष्टि हुई है। 17 मई की तड़के तीन बजे मालीवाल का एम्स में मेडिकल कराया गया था। मालीवाल ने लात से कई बार उनके पेट, पेट के निचले हिस्से व छाती पर भी चोट मारने का आरोप लगाया है। उनके छाती के एक्स रे, पेट के निचले हिस्से का एक्स रे व अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने दर्द की शिकायत की थी, जिस पर डॉक्टर्स ने दर्द का इंजेक्शन व अन्य दवा लेने की सलाह दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, ड्राफ्ट मतदाता सूची में...

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण...

देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य...

0
देहरादून: राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और भविष्य उन्मुख विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)...

सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र को निर्देश, वायुयान नियमों को 2 सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के अंतर्गत बनाए गए नियमों को दो सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड पर...

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR शीट जारी

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध...