अयोध्या: आम हो या खास, अब कोई भी राममंदिर में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। शुक्रवार को राममंदिर ट्रस्ट और प्रशासन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। आम श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर पहले से ही रोक थी। अब वीआईपी व वीवीआईपी भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। परिसर में मोबाइल न जाए, इसकी निगरानी कड़ाई से निगरानी किए जाने का दावा किया गया है। राममंदिर के स्तंभ में खंडित मूर्ति की फोटो वायरल होने की घटना से इस फैसले को जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि ट्रस्ट का कहना है कि सुरक्षा कारणों से परिसर में मोबाइल फोन पर रोक लगाई गई है।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही राममंदिर में श्रद्धालु बिना किसी रोकटोक के मोबाइल फोन ले जाते रहे। फिर कुछ सख्ती की गई और आम श्रद्धालुओं के मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी गई। इसी बीच ट्रस्ट ने सुगम व विशिष्ट दर्शन की व्यवस्था शुरू की। इसके तहत विशिष्ट पास वालों को एक मोबाइल ले जाने की अनुमति दी जाने लेगी। साथ ही वीआईपी व वीवीआईपी के लिए भी मोबाइल ले जाने पर छूट थी।
इस पर भी सवाल उठ रहे थे कि ट्रस्ट और प्रशासन आम और खास श्रद्धालुओं में भेद क्यों कर रहा है। हालांकि अब इस व्यवस्था पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। बैठक में राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय मौजूद रहे।
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र का कहना है कि मोबाइल फोन राममंदिर परिसर में जाने से सुरक्षा को खतरा था। साथ ही आम श्रद्धालुओं को भी अखरता था। दर्शन की कतार में ही लोग फोटो और सेल्फी लेने लगे थे। इस ठीक नहीं लगता था। पहले की तरह सुगम व विशिष्ट दर्शन की व्यवस्था लागू रहेगी, लेकिन मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय कहा कहना है कि इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। चेकिंग प्वाइंट पर हर एक श्रद्धालु की जांच की जाएगी।
राम मंदिर में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन, ट्रस्ट और प्रशासन की बैठक में लिया निर्णय
Latest Articles
नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास सभागार से तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के फांटो जोन में आयोजित नेचर गाइड प्रशिक्षित युवाओं...
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय रेल मंत्री ने वर्चुअल...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप...
लगभग 95 करोड़ भारतीयों वाली मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज: मुख्य निर्वाचन आयुक्त
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जुलाई से मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ और जलंधर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जलंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई का...

















