हल्द्वानी। रविवार सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना रविवार तड़के वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी काटकर एक वाहन से जाया जा रहा है। जिसके बाद वन विभाग के एसओजी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वन तस्करों ने टीम पर फायरिंग कर दी।
जहां जवाबी फायरिंग में वन विभाग का कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर (उधमसिंह नगर) को गोली लग गयी। जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर गया है। मौके पर इसके अलावा मौके पर दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से पिकअप वाहन में भारी मात्रा में बेशकीमती सागौन की लकड़ी और एक बाइक बरामद की है। साथ ही मौके पर आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा भी मिला है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी वनकर्मी की गोली मार हत्या कर चुका है। रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया फायरिंग में घायल लखविंदर सिंह लक्कू एक कुख्यात लकड़ी तस्कर है। साल 2019 में लखविंदर सिंह ने वनकर्मी की गोली मार हत्या कर दी थी। इस मामले में वो जेल भी गया था। जो हाल ही में जेल से छूट कर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि जवाबी फायरिंग के दौरान वन विभाग की कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
लकड़ी तस्करों के साथ वनकर्मियों की मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
Latest Articles
पीएम नरेंद्र मोदी का चार दलों पर निशाना
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'नारी शक्ति वंदन...
एआई गवर्नेंस के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नीति और नियामक निर्णयों को मिलेगा समर्थन
नई दिल्ली। सरकार ने हाल ही में गठित एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप-एआईजीईजी के कामकाज में सहयोग देने के लिए एक प्रौद्योगिकी और नीति...
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत समुद्री बीमा पूल के गठन को मंजूरी दे दी। इस घरेलू बीमा पूल के लिए 12 हजार...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रहित सरकार के लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार...
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्री ऑथराइजेशन में उत्तराखंड देशभर में टॉप
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर के सभी राज्यों में...

















