25.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

लकड़ी तस्करों के साथ वनकर्मियों की मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। रविवार सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना रविवार तड़के  वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी काटकर एक वाहन से जाया जा रहा है। जिसके बाद वन विभाग के एसओजी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वन तस्करों ने टीम पर फायरिंग कर दी।
जहां जवाबी फायरिंग में वन विभाग का कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर (उधमसिंह नगर) को गोली लग गयी। जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर गया है। मौके पर इसके अलावा मौके पर दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से पिकअप वाहन में भारी मात्रा में बेशकीमती सागौन की लकड़ी और एक बाइक बरामद की है। साथ ही मौके पर आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा भी मिला है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी वनकर्मी की गोली मार हत्या कर चुका है।  रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया फायरिंग में घायल लखविंदर सिंह लक्कू एक कुख्यात लकड़ी तस्कर है। साल 2019 में लखविंदर सिंह ने वनकर्मी की गोली मार हत्या कर दी थी। इस मामले में वो जेल भी गया था। जो हाल ही में जेल से छूट कर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि जवाबी फायरिंग के दौरान वन विभाग की कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखण्डः आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

0
देहरादून। उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख...

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...