22.2 C
Dehradun
Tuesday, September 15, 2026


spot_img

स्वाति मामले में यूट्यूबर धुव राठी के खिलाफ दिल्ली पुलिस उठा सकती है कदम

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर उनके निजी सहायक विभव कुमार द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में स्वाति मालीवाल को लगातार जान से मारने व दुष्कर्म करने की धमकियां मिल रही हैं। स्वाति ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर जान से मारने व दुष्कर्म करने की धमकी देने के अलावा आप के पूर्व वॉलंटियर रहे यूट्यूबर ध्रुव राठी पर उनके खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट कर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अलावा तीस हजारी कोर्ट को भी इस बाबत शिकायत करने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यूट्यूबर जर्मनी में बैठकर स्वाति के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। ऐसे में यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कानूनी राय ले रही है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली से ही कुछ लोग स्वाति का एकतरफा वीडियो बनाकर उन्हें यूट्यूबर ध्रुव राठी को जर्मनी भेज रहे हैं। इसके बाद वह उक्त वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें एक्स पर पोस्ट कर दुष्प्रचार करने का काम कर रहा है। दिल्ली पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों को जानकारी मिली है कि ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने जर्मनी की नागरिकता हासिल कर ली है। एजेंसियों को यह भी जानकारी मिल रही है कि यूट्यूबर को चीन की एजेंसियां भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने के लिए मोटी रकम दे रही हैं।
भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव में भी यूट्यूबर जर्मनी में बैठकर दखलंदाजी कर रहा है। जांच एजेंसियों के पास भारत के खिलाफ भ्रामक पोस्ट करने की कई सबूत मिल चुके हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों की नजर इस यूट्यूबर पर टिकी हुई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं से इसके किस तरह के संबंध हैं, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।
सोमवार को स्वाति ने तीस हजारी कोर्ट को रोते हुए बताया कि आप नेताओं और स्वयंसेवकों द्वारा उनके खिलाफ चरित्र हनन, शर्मसार करने और भावनाएं भड़काने का अभियान चलाने के बाद से अब उनके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह तब और बढ़ गया जब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने उनके खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि ध्रुव को अपना पक्ष बताने के लिए जब उन्होंने उससे संपर्क करने की कोशिश की तब उन्होंने उनकी काल और संदेशों को नजरअंदाज कर दिया। स्वाति ने आरोप लगाया कि आप नेता उनपर शिकायत वापस लेने के लिए डराने-धमकाने के अलावा हर तरीका अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...