नई दिल्ली। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया की चौकसी के लिए भाजपा ने सभी मतगणना केंद्रों पर चौकसी रखने का फैसला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में एक्जिट पोल के नतीजों के विपक्ष द्वारा नकारे जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ पार्टी के महासचिव व सचिव भी उपस्थिति थे। बैठक में फैसला किया गया कि भाजपा के सभी पोलिंग एजेंटों के मतगणना केंद्रों पर समय से पहुंचे और मतगणना के दौरान किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तत्काल पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित करें। वरिष्ठ अधिकारियों को भी ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तत्काल उचित कदम उठाएंगे।
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि बैठक में सातों चरण में हुए मतदान और उसके पैटर्न की समीक्षा की गई। माना जा रहा है कि बैठक में चुनाव परिणामों को विपक्ष द्वारा नकारे जाने के बाद उससे निपटने के लिए पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा हुई। लेकिन आधिकारिक रूप से इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
वोटों की गिनती से पहले BJP ने बनाया नया प्लान, समीक्षा बैठक के बाद लिया निर्णय
Latest Articles
ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...
उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...
















