26.2 C
Dehradun
Thursday, September 10, 2026


spot_img

दिल्ली में आप-कांग्रेस का ‘ब्रेकअप’, नतीजों से चंद घंटे पहले I.N.D.I.A. में बड़ी फूट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की मतगणना का परिणाम और आईएनडीआइए का भविष्य भले जो हो, लेकिन दिल्ली में आप एवं कांग्रेस की राहें अलग-अलग हो गई हैं। कांग्रेस की दिल्ली इकाई आप सरकार से जुड़े मुददों पर अब चुप्पी भी नहीं साधेगी, भाजपा के साथ आप भी हमलावर रहेगी। फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी यह अलगाव बरकरार रहने के संकेत हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस की रजामंदी न होने पर भी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर राजधानी में आप और कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में हाथ मिलाना पड़ा था। सात में से चार सीटों पर आप व तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़े। हालांकि पंजाब में दोनों पार्टियों ने अलग- अलग चुनाव लड़ा और एक-दूसरे के खिलाफ खासा जहर भी उगला।
दिल्ली में भी पूरे चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने मंच साझा नहीं किया। जबरन थोपे गए इस गठबंधन के विरोध में ही अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया तो छह अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कांग्रेस को बाय-बाय कर दिया। अब जबकि लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है और मंगलवार को चुनाव परिणाम भी सामने आ जाएगा, तो प्रदेश कांग्रेस ने आप से अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
प्रदेश इकाई अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आईएनडीआईए भी लोकसभा चुनाव के लिए ही बना था और दिल्ली में आप-कांग्रेस का सियायी गठजोड़ भी केवल इसी चुनाव के लिए किया गया था। अब दोनों के बीच कोई समझौता नहीं रहा है। कांग्रेस पूर्णत: स्वतंत्र है। ऐसे में निश्चित तौर पर हम जनहित के मुददाें पर भाजपा के साथ साथ आप को भी कठघरे में खड़ा करेंगे और पुरजोर तरीके से आप की गलत नीतियों का विरोध करेंगे। यादव ने कहा कि भविष्य के निर्णय को लेकर अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कह पाना मुश्किल है।। हालांकि प्रबल संभावना यही है कि विधानसभा चुनाव आप-कांग्रेस अलग अलग अपने दम पर लडेंगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लोकसभा चुनाव में आप से बेहतर चुनाव कांग्रेस उम्मीदवारों ने लड़ा। चुनाव परिणाम में भी भाजपा उम्मीदवारों के साथ उनकी लड़ाई कहीं ज्यादा करीब रह सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...