नई दिल्ली। भाजपा तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भारत की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए जल्द ही सरकार बनाने का एलान कर सकता है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। ऐेसे में दुनिया के शीर्ष तीन नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। इनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को उनकी जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई हो। पीएम मोदी और एनडीए के अलावा, बाइडन ने देश के 650 मिलियन मतदाताओं को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती और बढ़ रही है। हम असीमित संभावनाओं वाले साझा भविष्य को अनलॉक कर रहे हैं।
इसके अलावा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने आज पीएम मोदी से बात की है और उन्हें उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि यूके और भारत के बीच सबसे घनिष्ठ दोस्ती है। हम साथ मिलकर इस दोस्ती को आगे बढ़ाएंगे। खास बात है कि उन्होंने हिंदी में भी ट्वीट किया है। भारत के सबसे पुराने दोस्तों में शामिल रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आम चुनावों में भाजपा की जीत के लिए आपको बधाई। मेरी बधाई स्वीकार करें। हम नई दिल्ली के साथ विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के संबंध को बहुत महत्व देते हैं। मैं ईमानदारी से आपकी सरकारी गतिविधियों में नई सफलताओं के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो गया है। मेरे प्रिय मित्र, नरेंद्र मोदी को बधाई। हम साथ मिलकर भारत और फ्रांस को एकजुट करने वाली रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूती देंगे। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि हमने भारत के आम चुनाव के नतीजे पर गौर किया है। हम प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भाजपा एवं राजग की जीत पर बधाई देते हैं।
जर्मनी के चांसलर ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश दशकों से रणनीतिक साझेदार रहे हैं। हम जर्मन-भारतीय संबंधों को गहरा करने और अंतर्राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर काम करने के लिए अपना सफल सहयोग जारी रखेंगे। मैं जल्द ही आपसे फिर मिलने की उम्मीद करता हूं।
अमेरिका, रूस और ब्रिटेन के अलावा, इस्राइल और यूक्रेन सहित अन्य देशों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लोकसभा चुनाव में तीसरी जीत पर पीएम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार फिर से चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। इसके अलावा, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भारत में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत करता हूं।
बाइडन, सुनक और पुतिन ने पीएम मोदी को दी बधाई
Latest Articles
SIR के दूसरे चरण में ERO/AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को कुमांऊ गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस...
टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक, प्रोजेक्ट में...
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने को...
उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूहः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते...
सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्य स्मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...
विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

















