17.2 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, 71 मंत्रियों ने भी ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में सवा सात बजे मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। शनिवार को ही एनडीए के सहयोगी दलों के बीच इस पर सामंजस्य बना लिया गया था कि किस-किस सांसद को मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी।
लोकसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 240 और एनडीए ने 293 सीटें जीतीं हैं। जबकि तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने 16 और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 12 सीटें जीती हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू की तरह लगातार तीन बार (1952, 1957 और 1962) का आम चुनाव जीतकर, नरेंद्र मोदी भी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं।
पीएम मोदी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, जेपी नड्डा, एस जयशंकर और शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। 73 वर्षीय मोदी पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बने और फिर 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बने। जवाहरलाल नेहरू के बाद वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। वे वाराणसी से लोकसभा के लिए फिर से चुने गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी और 30 कैबिनेट मंत्रियों को गोपनीयता और पद की शपथ दिलाई। जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, एचएएम (सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी, जेडी(यू) नेता राजीव रंजन सिंह ‘ललन’, टीडीपी के के राम मोहन नायडू और एलजेपी-आरवी नेता चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इन पांच सहयोगियों में से प्रत्येक को एक-एक कैबिनेट बर्थ मिला। कुमारस्वामी कर्नाटक और मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

पीएम मोदी के शपथ समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ इस समारोह में विशेष अतिथि हैं। शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में लगभग 9,000 लोगों के मौजूद रहे।

1. नरेंद्र मोदी-प्रधानमंत्री

कैबिनेट मंत्री

2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन गडकरी
5. जेपी नड्डा
6. शिवराज सिंह
7. निर्मला सीतरमण
8. एस जयशंकर
9. मनोहर लाल खट्टर
10. एचडी कुमारस्वामी
11. पीयूष गोयल
12. धर्मेंद्र प्रधान
13. जीतनारम मांझी
14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
15. सर्वानंद सोनेवाल
16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू
18. प्रह्लाद जोशी
19. जुएल ओरांव
20. गिरिराज सिंह
21. अश्विनी वैष्णव
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
25. अन्नपूर्णा देवी
26. किरण रिजिजू
27. हरदीप पुरी
28. मनसुख मांडविया
29. जी किशन रेड्डी
30. चिराग पासवान
31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

32. राव इंद्रजीत सिंह
33. जितेंद्र सिंह
34. अर्जुन राम मेघवाल
35. प्रतापराव गणपतराव जाधव
36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

37. जितिन प्रसाद
38. श्रीपद यशो नाइक
39. पंकज चौधरी
40. कृष्णपाल गुर्जर
41. रामदास अठावले
42. रामनाथ ठाकुर
43. नित्यानंद राय
44. अनुप्रिया पटेल
45. वी सोमन्ना
46. चंद्रशेखर पेम्मासानी
47. एसपी सिंह बघेल
48. शोभा करांदलाजे
49. कीर्तिवर्धन सिंह
50. बीएल वर्मा
51. शांतनु ठाकुर
52. सुरेश गोपी
53. एल मुरगन
54. अजय टमटा
55. बंदी संजय
56. कमलेश पासवान
57. भागीरथ चौधरी
58. सतीश दुबे

59. संजय सेठ
60. रवनीत सिंह बिट्टू
61. दुर्गादास सुइके
62. रक्षा खडसे
63. सुकांता मजूमदार
64. सावित्री ठाकुर

65. तोखन साहू
66. राजभूषण चौधरी
67. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम
68. हर्ष मल्होत्रा
69. नीमूबेन बमभानिया
70. मुरलीधर मोहोल
71. जॉर्ज कुरियन
72. पबित्रा मार्गेरिटा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...