22.7 C
Dehradun
Sunday, May 3, 2026


spot_img

गंगा दशहरा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। गंगा दशहरा पर धर्मनगरी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सुबह से गंगा स्नान किया। श्रद्धालु गंगा घाटों पर पूजा कर मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना की।
मान्यता है कि मां गंगा ने आज के दिन ही धरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था। इसलिए आज के दिन हर की पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन गंगा स्नान करके दान करने और जल का दान करने का विशेष महत्व है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 3 सुपर जोन, 9 जोन व 26 सेक्टर में विभाजित करके सुरक्षा बल तैनात किया गया था।
गंगा दशहरा के मौके पर हरिद्वार में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है, अल सुबह से ही यहां पर स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। बड़ी संख्या में लोगों ने हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड और अन्य घाटों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाई।  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि गंगा दशहरा को लेकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 3 सुपर जोन, 9 जोन व 26 सेक्टर में विभाजित करके पुलिस अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी खास प्रबंध किया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकालीन संचार के लिए सेल प्रसारण प्रणाली का शुभारंभ...

0
नई दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की आपातकालीन संचार प्रणालियों को सुदृढ़ करने और जन सुरक्षा ढांचे के विस्‍तार के लिए सेल...

डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ० आर बालासुब्रमण्‍यम और डॉक्‍टर जोराम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्‍य नियुक्‍त किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय...

संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती का...

राज्यपाल ने एलबीएस अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों को...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण...

आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिला

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के...