22.2 C
Dehradun
Thursday, September 17, 2026


spot_img

गंगा दशहरा पर स्नान करने गए चार बच्चियों सहित पांच की मौत

अलीगढ़: गंगा दशहरा पर गंगा में डूबने से चार बच्चियों सहित पांच की मौत हो गई। बिजौली, अतरौली और दादों क्षेत्र से पांच बच्चों के गंगा में स्नान करते समय डूबने की सूचना से परिवारों में मातम छा गया। 16 जून को गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से चार बच्चियों सहित पांच की मौत हो गईं। इनमें से दो चचेरी बहनों सहित तीन बच्चियां पॉलीमुकीमपुर थाने के गांव दीनापुर में डूबीं। एक बच्ची सांकरा गंगा घाट में और एक युवक नरौरा में गंगा स्नान करते हुए डूबा।
दीनापुर गांव निवासी रूबी (9) पुत्री सत्यपाल, दामिनी (10) पुत्री महेंद्र और राजश्री (7) पुत्री दीपक निवासी मथुरा दोपहर करीब गांव के बाहर गंगा नदी के कच्चे घाट पर स्नान करने गई थीं। साथ में गांव का ही एक लड़का था। दोपहर में करीब दो बजे गंगा नदी में स्नान करते समय एक बच्ची डूबने लगी। इस पर उसे बचाने की कोशिश में तीनों ही गहराई में चले जाने से डूब गईं। पास ही पशु चरा रहे एक लड़के ने शोर मचाया तो गांव के राजवीर दौड़कर वहां पहुंचे और तीनों को खोजकर पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सासें थम चुकी थीं। रूबी और दामिनी चचेरी बहनें थीं, जबकि राजश्री उनकी बुआ की बेटी थी। अतरौली संवाद के गांव उस्मानपुर निवासी 18 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह गांव के ही कुछ लोगों के साथ गंगा दशहरा पर नरौरा में गंगा स्नान करने गए थे। वहां पर स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। साथियों के शोर मचाने पर लोगों ने गोतोखोरों को बुलाया। काफी देर तक प्रयास के बाद आलोक का शव ही पानी के बाहर आ सका। दादों क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे सांकरा निवासी 4 वर्षीय सौम्या पुत्री चोब सिंह स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। उसे डूबता देखकर परिवार के लोगों ने तत्काल प्रयास कर बाहर निकाला, लेकिन शरीर के अंदर पानी भरने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए छर्रा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...