35.7 C
Dehradun
Wednesday, May 20, 2026


spot_img

डोभाल चौक हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी की दो टूक, बदमाश छोटा हो या बड़ा, नहीं बचेगा कानून से

-बदमाशों की प्रॉपर्टी, कारोबार और तालुकात रखने वालों की होगी जांच
-पुलिस, नगर निगम और एमडीडीए से मांगी बदमाशों की प्रॉपर्टी की रिपोर्ट

देहरादून। राजधानी के डोभाल चौक में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा कि बदमाश छोटा हो या बड़ा, किसी को देवभूमि का माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। ऐसे में बदमाशों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के पहले ही निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बदमाशों की अवैध प्रॉपर्टी, कारोबार पर रिपोर्ट मांगी गई है।
रायपुर क्षेत्र के डोभाल चौक के पास रविवार को प्रॉपर्टी डीलर रवि बडोला की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। जबकि रवि के दो साथियों को घायल किया था। घटना संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी की मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर मुख्य बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ बदमाशों की अवैध प्रॉपर्टी, कारोबार और बदमाशों से तालुकात रखने वालों की जांच की जा रही है। नगर निगम, एमडीडीए से प्रॉपर्टी की रिपोर्ट मांगी गई है। कानून अपना काम कर रहा है। सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए साथ खड़ी है। इसके अलावा घायलों को उचित इलाज दिया जाएगा।  मुख्यमंत्री धामी ने बदमाश प्रवृत्ति रखने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वह देवभूमि छोड़ दें, अन्यथा सरकार को कड़ी कार्रवाई को बाध्य होना पड़ेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को नम आंखों से दी विदाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त)...

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0
हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने जनसुरक्षा को देखते हुए रेबीज संक्रमित कुत्‍तों को मारने की अनुमति...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने जनसुरक्षा को देखते हुए रेबीज से संक्रमित, लाइलाज बीमारी से ग्रस्‍त या अत्‍यधिक खतरनाक कुत्‍तों को पहली बार मौत...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्च-स्तरीय बैठक, नीट परीक्षा दोबारा करवाने से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आगामी नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा...

भारत-नॉर्डिक सम्‍मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा भारत में नॉर्डिक देशों का निवेश...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नॉर्डिक देशों के साथ भारत की भागीदारी को पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी और नवाचार रणनीतिक भागीदारी...