24.6 C
Dehradun
Monday, August 10, 2026


spot_img

मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव को पदमुक्त किया गया

देहरादून। रविवार अवकाश के दिन मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव को पदमुक्त करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने विस्तृत जांच के आदेश दिए है। सीएम ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है की राज्य के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यवस्थित विकास को लेकर नगर एवं ग्रामीण नियोजक प्रस्तावित मास्टर प्लान पर काम कर रहे। इस प्लान के मुताबिक़ राजधानी से लेकर श्री बद्रीनाथ धाम तक विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। लेकिन नगर और ग्रामीण नियोजक (टाउन प्लानर) की जिम्मेदारी संभाले रहे शशि मोहन श्रीवास्तव की लगातार शिकायतें मिल रही थी। उन पर, मास्टर प्लान, भू॰ उपयोग परिवर्तन से जुड़े प्रकरणों समेत अन्य कई मामलों में बढ़ती शिकायतों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है। अवकाश के दिन की गई कार्रवाई से चारांे ओर चर्चा और हड़कंप मचा हुआ है, चर्चा ये भी है कि अगले कुछ दिनों में उनका निलंबन भी हो सकता है, फिलहाल, जारी आदेश के तहत मुख्य नगर नियोजक को शासन में अटैच कर उनके स्थान पर वरिष्ठ नगर नियोजक शालू थिंड को चार्ज दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून।चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने...

सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र–छात्राओं के सुझाव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन, में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...

मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून की स्थिति, चारधाम...

मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के भाऊवाला में तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद

0
देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को बंद होंगे। कपाट खुलने के बाद से अब तक 2 लाख 38 हजार से...