20.2 C
Dehradun
Friday, May 29, 2026


spot_img

असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार

देहरादून। कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75 हज़ार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथो गिरफ़्तार किया है। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर रोड पर छह महीने पहले खुले एक रेस्ट्रो मालिक से शशिकांत दुबे ने रिश्वत मांगी थी। रेस्ट्रो मालिक को आज 75 हज़ार रुपए लेकर बुलाया गया था। तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया। लक्ष्मी रोड स्थित ऑफिस से दुबे की गिरफ़्तारी हुई। जबकि उनके कैनाल रोड स्थित घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा है।

सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जी.एस.टी. कार्यालय लक्ष्मी रोड, डालनवाला के असिस्टेंट कमिश्नर, शशिकान्त दूबे को शिकायतकर्ता से रेस्टोरेन्ट के बिलों में जी.एस.टी. के नियमों के क्रम में कमियॉ बताकर भारी जुर्माने का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग की गयी, जिसके क्रम में अभियुक्त को शिकायतकर्ता से रू0 75,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया, जिनकी गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून टीम द्वारा अभियुक्त के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है । वरिष्ठ पुलिक अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, मुख्यालय धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाएं अहम योगदानः नितिन नबीन

0
देहरादून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सांसदों और विधायकों को पार्टी विचार परिवार बढ़ाने की दृष्टि से विधानसभावार कार्ययोजना में भूमिका...

आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

मुख्य सचिव ने प्रदेश की दूसरी खाद्य परीक्षण लैब को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर  दी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें...

गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध अप्रवासी की पहचान कर देश से निकालने की...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से हर अवैध अप्रवासी की पहचान करके उसे निर्वासित करने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता...