पणजी: गोवा में हिंदू संगठनों के नेताओं ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी को अयोग्य ठहराने की मांग की है। दरअसल ओवैसी ने लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान पश्चिम एशिया के उस क्षेत्र के पक्ष में नारा लगाया जो वर्तमान में युद्ध का सामना कर रहा है। ओवैसी के शपथ ग्रहण के बाद सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई और सदन में हंगामा शुरू हो गया था।
गोवा में वैश्विक हिंदू राष्ट्र महोत्सव के बारहवें संस्करण के दौरान हिंदू संगठनों नेताओं ने हैदराबाद सांसद के खिलाफ एक संकल्प लिया। इस दौरान हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा कि ओवैसी ने शपथ ग्रहण के बाद एक युद्ध प्रभावित पश्चिम एशियाई क्षेत्र के पक्ष में नारे लगाए। उन्होंने कहा ‘भारत के संविधान का अनुच्छेद 102-डी कहता है कि कोई भी सांसद अगर लोकसभा में किसी अन्य बाहरी देश के प्रति वफादारी दिखाता है, तो उसकी सदस्यता को रद्द किया जा सकता है।’ शिंदे ने कहा कि मुद्दा सिर्फ यह नहीं है कि ओवैसी ने किसी और राष्ट्र के प्रति वफादारी दिखाई, बल्कि यह भारत का अपमान भी है। उन्होंने मांग रखी कि ओवैसी की लोकसभा सदस्यता को रद्द किया जाए।
शिंदे ने आगे कहा कि हिंदू सभा में शामिल हुए सभी नेताओं ने सर्वसम्मित से एक प्रस्ताव पारित किया कि 18वीं लोकसभा से असदुद्दीन ओवैसी को जल्द से जल्द अयोग्य ठहराया जाए। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रस्ताव को केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री को भेजा जाएगा। हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे कहा कि अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संसद में इस तरह की नारेबाजियां और भी देखने को मिल सकती हैं।
लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी को अयोग्य ठहराने की मांग, गोवा में हिंदू संगठनों ने भरी हुंकार
Latest Articles
नीति घाटी में गूंजा फिट इंडिया का संदेश, ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का पुरस्कार...
चमोली/देहरादून। सीमांत जनपद चमोली की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित हो रहे ‘नीति...
अनाधिकृत निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, डोईवाला में विवादित धार्मिक परिसर सील
देहरादून। जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को डोईवाला क्षेत्र में एक कथित अनधिकृत धार्मिक परिसर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते...
सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नगर एवं ग्राम...
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणि ने कहा कि नवाचार से रक्षा क्षेत्र...
नई दिल्ली। नव-नियुक्त प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणि ने कहा है कि नवाचार के समावेश से सैन्य क्षमताओं के विकास में तेज़ी...
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीता सिंगापुर ओपन बैडमिंटन खिताब, खेल मंत्री ने...
नई दिल्ली। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में इस जोडी...

















