29.7 C
Dehradun
Monday, June 15, 2026


spot_img

केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख पार

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस वर्ष 2024 में बाबा के धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब ऐतिहासिक है। यात्रा शुरू होने के 51 दिनों में ही 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं। जबकि मानसून के दस्तक देने के बाद भी प्रतिदिन 6 हजार के करीब भक्त श्री केदारनाथ यात्रा पर पहुंच रहे हैं। बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष 10 मई को शुरु हुई थी। पिछले वर्षों की अपेक्षा यात्रा देर से शुरू होने के बाद भी बाबा के दर्शनों को पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी है। पहले दिन से ही आस्था का सैलाब केदारपुरी में देखने को मिल रहा है। जहां पिछले वर्ष 25 अप्रैल को कपाट खुले एवं पहले दिन 18335 श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे, वहीं इस वर्ष 10 मई को कपाट खुलने के अवसर पर 29030 श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे। पिछले वर्ष यात्रा जल्दी खुलने के बावजूद 51 वें दिन में 930432 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे जबकि इस वर्ष 29 जून को 51 वें दिन में यह आंकड़ा 10 लाख पार पहुंच चुका है।
केदारनाथ पहुंचे 10 लाख श्रद्धालुओं में से 308700 घोड़े- खच्चर, 17871 डंडी, 23671 कंडी जबकि 58,520 हेली सेवा से बाबा के दर्शनों को पहुंचे हैं। जी मैक्स के प्रबंधक खुशाल ने बताया कि 29 जून तक 308700 श्रद्धालु घोड़े- खच्चर पर बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं, जिससे घोड़े-खच्चर संचालकों को 81 करोड़ चार लाख की आमदनी हुई है जबकि सरकार को 04 करोड़ 63 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर अब तक 1200 घोड़े- खच्चरों को ब्लॉक किया गया है जिसमें से 190 वर्तमान में भी ब्लॉक हैं, जबकि 420 का चालान किया गया है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे ने बताया कि यात्रा शुरू होने से अब तक 58,520 श्रद्धालु हेली सेवा से बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं, जिससे हेली कंपनियों ने 40 करोड़ 96 लाख 4000 रूपए का व्यवसाय किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस के ऐतिहासिक विला...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस के नीस में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों पक्षों के...

वेव्स डॉक बाजार 19 देशों और 35 भाषाओं की 155 वैश्विक प्रविष्टियों में से...

0
देहरादून। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  (एमआईएफएफ), 2026 के दौरान होने वाले वेव्स डॉक बाजार के दूसरे संस्करण...

यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

0
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि यूपीआई की पहल, यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री...

मोदी सरकार के 12 सालः वैश्विक संकटों के बीच खाद उत्पादन में भारत ने...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 सालों में देश के उर्वरक क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति आई है। रसायन...

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, ऑडियो-वीडियो वायरल करने के हैं आरोप

0
देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने उनकी गिरफ्तारी की...