26.1 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

‘वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे टीएमसी सरकार’, राज्यपाल बोस बोले- ममता मुझे डरा-धमका नहीं सकतीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को दावा किया है कि राज्य वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने इस दावे के साथ शनिवार को ममता बनर्जी सरकार से एक श्वेत पत्र पेश करने को कहा। राज्यपाल का यह बयान नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद आया है। वहीं, बोस ने कहा कि ममता बनर्जी उन्हें डरा धमका नहीं सकतीं। झूठ बोलकर चरित्र हनन करने का सीएम को कोई अधिकार नहीं है।

राज्यपाल बोस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि ममता बनर्जी ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्हें सभ्य तरीके से काम करना होगा। एक मुख्यमंत्री के रूप में मैंने उन्हें अपना सम्मानित सांविधानिक सहयोगी मानते हुए पूरा सम्मान दिया। लेकिन उन्हें लगता है कि वह किसी को भी धमका सकती हैं और मेरे चरित्र पर आक्षेप लगा सकती हैं। राज्यपाल ने आगे कहा कि आत्मसम्मान की किसी भी हद तक हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं, राजभवन से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल की राजकोषीय स्थिति जोखिमों का सामना करना रही है। यह स्थिति राज्य सरकार की गंभीर खामियों को उजागर कर रही है। यह बहुत परेशान करने वाली स्थिति है कि पश्चिम बंगाल वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छे 167 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति पर ममता सरकार एक श्वेत पत्र जारी करे। बोस ने कहा कि वह इतनी बड़ी नहीं हुई है। एक मुख्यमंत्री के रूप में, यदि वह मुझसे अलग सोचती है, तो निश्चित रूप से इसका ध्यान रखने के लिए संवैधानिक प्रावधान हैं। उन्होंने कहा, इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। यह अहंकार नहीं है, यह ‘ममता उन्माद’ है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। बता दें कि बोस की यह टिप्पणी ममता बनर्जी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं राजभवन में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य, मुख्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी...

एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर

0
देहरादून: आयुष्मान योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) की छापेमारी में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। राज्य...

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...