29.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

आरबीआई ने जारी किया विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम 2026

नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (अधिकृत व्यक्ति) विनियम, 2026 जारी किए हैं। इन नए विनियमों का उद्देश्य अधिकृत व्यक्तियों को लाइसेंस देने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है। इसके साथ पर्याप्त सुरक्षा उपायों सहित विदेशी मुद्रा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रिंसिपल-एजेंट मॉडल का विस्तार करना है।

नियमों के अनुसार, संस्थाओं को अधिकृत व्यक्ति के रूप में कार्य करने के लिए आरबीआई से अधिकार प्राप्त करना होगा। पात्रता और अनुमत गतिविधियों पर आधारित नए लाइसेंस के लिए आवेदन तीन श्रेणियों – अधिकृत डीलर (एडी) श्रेणी I, II और III – के तहत संसाधित किए जाएंगे। आरबीआई ने न्यूनतम निवल संपत्ति की आवश्यकताएं भी निर्धारित की हैं, जिनमें एडी श्रेणी II संस्थाओं के लिए 10 करोड़ रूपये और एडी श्रेणी III संस्थाओं के लिए 2 करोड़ रूपये शामिल हैं।

एक महत्वपूर्ण परिवर्तन में आरबीआई ने पूर्ण विकसित मुद्रा परिवर्तकों के लिए पहले से प्रक्रियाधीन आवेदनों को छोडकर नए प्राधिकरणों को बंद कर दिया है। मौजूदा अधिकृत संस्थाएं अपने वर्तमान लाइसेंस की समाप्ति तक परिचालन जारी रख सकती हैं और उन्हें नए ढांचे के अनुसार नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा।

अनुपालन को मजबूत करने के लिए, आरबीआई ने न्यूनतम वार्षिक विदेशी मुद्रा कारोबार, निरंतर निवल संपत्ति संबंधी आवश्यकताएं, रिपोर्टिंग दायित्व और स्वामित्व या प्रबंधन में महत्वपूर्ण परिवर्तनों के लिए पूर्व अनुमोदन सहित शर्तें निर्धारित की हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...