29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 4.42 करोड़ की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा “भिंगराड़ा मंदिर सील का सौन्दर्यकरण” के लिए 74.25 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष 29.70 लाख, “कंकराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापना” कार्य हेतु 5.00 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष 2.00 दो करोड़, की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में “न्याय पंचायत मुख्यालय जखोलध्फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण का समतलीकरण एवं सौन्दर्यीकरण” कार्य हेतु 1.43 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त 10.00 लाख की धनराशि पूर्व में जारी किए जाने के पश्चात् शेष धनराशि 1.33 करोड़ का 60 प्रतिशत 80.06 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जिला स्तरीय कार्यकारी समिति पिथौरागढ़ के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव तथा राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की पंचम बैठक में अनुमोदित “एक जनपद-एक नदी” योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ की गुरघटिया नदी के पुनर्जीवीकरण हेतु 6.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम चरण में 40 प्रतिशत धनराशि 1.32 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...