लखनऊ : हाथरस में हुई भगदड़ में दोषियों का पता लगाने लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है। इस आयोग को दो महीने में जांच पूरी करनी होगी। हाथरस के हादसे की जांच के लिए राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया है। आयोग दो माह में अपनी जांच पूरी करने के बाद राज्य सरकार को रिपोर्ट देगा। आयोग में सेवानिवृत्त आईएएस हेमंत राव और सेवानिवृत्त डीजी भवेश कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है।
राज्य सरकार ने राज्यपाल की सहमति से न्यायिक आयोग का गठन करते हुए पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा, जिला प्रशासन द्वारा दी गयी अनुमति और उसकी शर्तों के अनुपालन की जांच करना शामिल है। इसके अलावा यह कोई दुर्घटना है, अथवा कोई षडयंत्र या अन्य कोई सुनियोजित आपराधिक घटना की संभावना के पहलुओं की जांच करना, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान आई भीड़ का नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गये प्रबंध और उससे संबंधित अन्य पहलुओं की जांच करना शामिल है।
साथ ही, किन कारणों एवं परिस्थितियों में घटना हुई, उसका परीक्षण करना तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, उसके सुझाव देना भी शामिल है। अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार की ओर से जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायिक आयोग अपनी जांच रिपोर्ट दो माह में सौंपेगा, इसकी अवधि में कोइ परिवर्तन राज्य सरकार के आदेश पर किया जा सकेगा।
हाथरस हादसा: सीएम ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्ष
Latest Articles
भारतीय सेना ने मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी...
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया। यह पहल मानवरहित...
राज्यसभा के सभापति ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव...
नई दिल्ली। राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज...
सरलीकरण, प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता से भारत की कर प्रणाली सशक्त हुई: वित्तमंत्री
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत की कर प्रणाली सरलीकरण, प्रौद्योगिकी, विश्वास और पारदर्शिता की दिशा में विकसित हुई है,...
घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलॉग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव
देहरादून। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं आगामी चारधाम यात्रा तथा पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल...
राज्यपाल ने कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने यू.पी.ई.एस. विश्वविद्यालय, देहरादून में ‘बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...

















