जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार आतंकियों के ढेर होने की खबर है। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार आतंकियों के ढेर होने की खबर है। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया और एक जवान घायल है। घायल जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुलगाम के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं, इसके करीब दो घंटे बाद कुलगाम जिले के ही फ्रिसल चिन्निगम क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हुई, जहां पुलिस और सुरक्षा बल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
कुलगाम में जवानों और आतंकियों के बीच हुईं दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर; एक जवान शहीद
Latest Articles
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...
देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील
देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...
हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...
















