35.2 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्‍तराखंड के पांच जवान शहीद

जम्मू/देहरादून: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। एक साथ पांच बेटों की शहादत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचों जांबाजों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए जबकि कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में यह एक महीने में सबसे बड़ा आतंकी हमला है जिसमें उत्तराखंड के पांच जांबाज शहीद हुए हैं।
इस आतंकी हमले में कीर्ति नगर ब्लॉक थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडाउन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह और रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी शहीद हुए हैं।
मंगलवार सुबह पहले आदर्श नेगी के कठुआ में शहीद होने की खबर आई तो प्रदेश भर में शोक था। वहीं कुछ ही देर बाद चार अन्य शहीद जवान भी उत्तराखंड के होने की खबर जब आग की तरह फैली तो हर कोई दुख में डूबा नजर आया। एक साथ पांच बेटों को खोने से उत्तराखंड के लोग शोक में हैं।
राइफलमैन आदर्श नेगी के घर में सोमवार देर रात उनकी शहादत की खबर पहुंची तो पूरे गांव में मातम फैल गया। शहीद आदर्श नेगी के परिजनों का रो-रोकर होकर बुरा हाल है। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श वर्ष 2018 में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए थे। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटे थे।
कठुआ के बिलावर उपजिले बदनोता के नाले के पास आतंकियों ने सेना के वाहन पर घात लगा कर हमला किया था। हमले के समय सेना का वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में 22 गढ़वाल राइफल्स के दस जवान सवार थे। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और उसके बाद वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें उत्तराखंड के पांच जवानों ने शहादत दिए। बताया जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियों को मिल रहे थे। कठुआ जिले में भी हाईअलर्ट था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से संवाद

0
देहरादून/खटीमा। विकासखण्ड सभागार खटीमा में जन जन की सरकार, मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत व निकाय जनप्रतिनिधियों से संवाद...

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी...

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...

देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...