नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश केंद्र से की है। कॉलेजियम में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवई भी शामिल हैं।
कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए। सिफारिश में यह भी कहा गया कि जस्टिस संजय आनंदराव देशमुख और जस्टिस वृषाली विजय जोशी को सात अक्टूबर, 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जायें।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रस्तावों में कहा गया है कि जस्टिस गिरीश कठपालिया, जस्टिस मनोज जैन और जस्टिस धर्मेश शर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए।
कॉलेजियम ने जस्टिस संतोष गोविंदराव चपलगांवकर, जस्टिस मिलिंद मनोहर सथाये, जस्टिस नीला केदार गोखले, जस्टिस यांशिवराज खोबरागड़े, जस्टिस महेंद्र वधूमल चांदवानी, जस्टिस अभय सोपानराव वाघवासे और जस्टिस रवींद्र मधुसूदन जोशी को बॉम्बे हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।
कॉलेजियम ने की 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी बनाने की सिफारिश, बॉम्बे और दिल्ली हाईकोर्ट में नियुक्ति का प्रस्ताव
Latest Articles
भारत बनाने जा रहा धांसू फाइटर जेट, रोल्स रॉयस देगा इंजन; चीन-पाक में बढ़ी...
नई दिल्ली। रोल्स रॉयस भारत में अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के इंजन का निर्माण स्थानीय स्तर पर करेगी। खास बात यह है कि...
परमाणु क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत, मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम एक निर्णायक विस्तार...
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान के मूल ढांचे का नहीं करता उल्लंघन’, पूर्व मुख्य...
नई दिल्ली: देश में लोकसभा और राज्यों के चुनाव एक ही समय कराए जाने का विरोध करने वालों का कहना है कि इससे संघीय...
सुरक्षा चिंताओं के चलते माली की लिथियम परियोजना से पीछे हटा भारत
नई दिल्ली: माली में अस्थिर राजनीतिक हालात और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के चलते भारत ने वहां प्रस्तावित लिथियम अन्वेषण पहल को फिलहाल आगे न...
सुप्रीम कोर्ट से लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को लेकर आया बड़ा फैसला, सड़क निर्माण का...
देहरादून। उत्तराखंड के बहुप्रतीक्षित लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस सड़क निर्माण पर...















