चेन्नई: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु निषेध संशोधन अधिनियम, 2024, लागू हो गया है। टीएन निषेध अधिनियम, 1937 को कल्लाकुरिची में जहरीली शराब त्रासदी के बाद संशोधित किया गया था। 29 जून को इसे राज्य विधानसभा में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई और 11 जुलाई को राज्यपाल आरएन रवि ने अधिनियम को अपनी सहमति दे दी।
तमिलनाडु निषेध संशोधन अधिनियम, 2024 शनिवार को लागू हो गया है। इस अधिनियम में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री जैसे अपराधों के लिए बढ़ी हुई सजा और जुर्माने का प्रावधान किया है। अधिनियम को राजपत्र में अधिसूचित कर दिया गया है। यदि अब राज्य में अवैध शराब के सेवन से मौत होती है तो शराब तस्कर को आजीवन कारावास और कम से कम 10 लाख रुपये का जुर्माना होगा।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु निषेध संशोधन अधिनियम, 2024, लागू हो गया है। टीएन निषेध अधिनियम, 1937 को कल्लाकुरिची में जहरीली शराब त्रासदी के बाद संशोधित किया गया था। 29 जून को इसे राज्य विधानसभा में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई और 11 जुलाई को राज्यपाल आरएन रवि ने अधिनियम को अपनी सहमति दे दी। जिसके बाद यह अधिनियम राजपत्र में अधिसूचित किया गया है।
बता दें कि कल्लाकुरिची में जून में मेथनॉल युक्त अवैध शराब के सेवन से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री ने टीएन निषेध अधिनियम, 1937 में संशोधन करने के लिए एक विधेयक पेश किया। संशोधित अधिनियम के पीछे का मकसद अपराधियों को कड़ी सजा सुनिश्चित कराना था ताकि राज्य में जहरीली शराब की त्रासदियों को रोका जा सके। जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों के मामले में शराब तस्करों के लिए आजीवन कारावास शामिल है। संशोधन अधिनियम की धारा 4, 5, 6, 7 और 11 के तहत विभिन्न अपराधों के लिए कारावास की अवधि और जुर्माने की मात्रा को काफी हद तक बढ़ा दिया गया है। अधिनियम में अधिकतम 10 साल की कठोर कारावास (आरआई) और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है।
टीएन निषेध संशोधन अधिनियम 2024 लागू, अवैध शराब से मौत पर तस्कर को आजीवन कारावास की सजा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















