जयपुर: पटना नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मेडिकल छात्रों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। ये आरोपी सॉल्वर गैंग का हिस्सा थे और घटना वाले दिन हजारीबाग में मौजूद थे।सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेक्निकल सर्विलेंस टीम ने परीक्षा के दिन उनके हजारीबाग में मौजूद होने की पुष्टि की है। गिरफ्तार किया गया तीसरा शख्स शशि कुमार पासवान एक ‘ऑलराउंडर’ है जो कि सरगना को हर तरह की मदद मुहैया करा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक CBI ने 18 जुलाई को भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज से दीपेंद्र कुमार और कुमार मंगलम विश्नोई को गिरफ्तार किया था। दीपेंद्र 2023 बैच का स्टूडेंट है और कुमार मंगलम 2022 बैच का स्टूडेंट है। ये दोनों स्टूडेंट सॉल्वर का काम करते थे। भरतपुर के मेडिकल कॉलेज में इस घटना की जानकारी होने के बाद कोई भी मेडिकल स्टूडेंट और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल फोन नहीं उठा रहे हैं। घटना को लेकर भरतपुर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पुष्टि की है और कहा है कि दिल्ली से आई सीबीआई की टीम दोनों छात्राें को अपने साथ लेकर गई है।
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने की तीन और गिरफ्तारी, भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो छात्र शामिल
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















