जम्मू : जम्मू संभाग में पिछले कुछ दिनों में बढ़ी आतंकी घटनाओं के मद्देनजर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में सुरक्षा एजेंसियों की हुई उच्च स्तरीय बैठक में आतंकवाद पर काबू पाने की रणनीति बनाई गई। सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के साथ ही सीमा पार से घुसपैठ की घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने फैसला किया गया।
बैठक में सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के अलावा बीएसएफ व सीआरपीएफ के महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उप राज्यपाल ने जम्मू संभाग में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए सेना, अर्धसैनिक बलों व जम्मू-कश्मीर पुलिस को समन्वय के साथ आतंकवाद निरोधक अभियान चलाने को कहा। इसके लिए सुनियोजित तरीके से बहुआयामी अभियान चलाने की हिदायत दी। साथ ही आतंकियों के मददगारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उप राज्यपाल ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत दी कि इलाके से आतंकियों के सफाये के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाने की जरूरत है।
सूत्रों के अनुसार बैठक में कठुआ और डोडा में हुए आतंकी हमले पर विस्तृत चर्चा हुई। आतंकियों द्वारा हमला करने के लिए अपनाई जा रही रणनीति का विश्लेषण कर उसके तहत सुरक्षा ग्रिड मजबूत करने व जवाबी हमले की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी तालमेल बढ़ाने को कहा ताकि आतंकी हमलाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। बताया गया कि पुलिस के साथ डोडा, कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़ सहित कश्मीर संभाग में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि जंगलों में छिपे आतंकियों को खत्म किया जा सके। जम्मू संभाग के कठुआ में आठ जुलाई और डोडा में 15 जुलाई को हुए आतंकी हमलों में सेना के कैप्टन सहित नौ सेना जवान बलिदान हुए हैं।
जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शनिवार को एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की और क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा गतिशीलता पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के एलजी को वर्तमान स्थिति से निपटने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सशस्त्र बलों और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एक समन्वित दृष्टिकोण का आश्वासन दिया। जनरल द्विवेदी ने जम्मू में एक उच्च स्तरीय ‘संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक’ की भी अध्यक्षता की जिसमें क्षेत्र में आतंकवादियों और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के द्वेषपूर्ण मंसूबों को विफल करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सक्रिय सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के सभी हितधारकों ने इस बैठक में भाग लिया।
आतंकी घटनाओं पर LG ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, सेना प्रमुख ने दिया समन्वित दृष्टिकोण का आश्वासन
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















