25.9 C
Dehradun
Saturday, June 20, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड में भारी बारिश, कई सड़कें अवरूद्ध, कई सड़कें पानी में डूबी

देहरादून। उत्तराखंड के अमूमन जिलों में सुबह से ही तेज बारिश लगी रही। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की आशंका बढ गयी है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के माजरा क्षेत्र में सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों तक पानी आ जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों के किनारे नालियां चोक होने पर निगम के कर्मचारियों ने चोक हुई नालियों को खुलवाया।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने  23 तारीख को भी कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विक्रम सिंह के अनुसार गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में कई दौर की हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। लेकिन देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है।
डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 5 से 7 दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की एक्टिविटी बनी रहेगी। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि मानसून सिस्टम ऊपर की ओर शिफ्ट हो रहा है। इसलिए उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश की लाइट टू मॉडरेट एक्टिविटी बनी रह सकती है। इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के बीच दिन और रात के समय अधिक सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फ़ैसला सुनाया कि तय फ़ुटपाथ पर चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि किसी...

सेबी ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए...

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये की...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं...

उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़...

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...