देहरादून। उत्तराखंड के अमूमन जिलों में सुबह से ही तेज बारिश लगी रही। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की आशंका बढ गयी है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के माजरा क्षेत्र में सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों तक पानी आ जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों के किनारे नालियां चोक होने पर निगम के कर्मचारियों ने चोक हुई नालियों को खुलवाया।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 23 तारीख को भी कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विक्रम सिंह के अनुसार गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में कई दौर की हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। लेकिन देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है।
डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 5 से 7 दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की एक्टिविटी बनी रहेगी। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि मानसून सिस्टम ऊपर की ओर शिफ्ट हो रहा है। इसलिए उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश की लाइट टू मॉडरेट एक्टिविटी बनी रह सकती है। इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के बीच दिन और रात के समय अधिक सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
उत्तराखण्ड में भारी बारिश, कई सड़कें अवरूद्ध, कई सड़कें पानी में डूबी
Latest Articles
प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...
केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...
प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

















