देहरादून। नियुक्ति फर्जीवाड़े में चौतरफा घिरीं वर्ष 2023 बैच की प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी पूजा खेडकर को 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में रिपोर्ट करना था। अकादमी सूत्रों के मुताबिक पूजा अकादमी नहीं पहुंची हैं। ऐसे में उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
पुणे में तैनाती के दौरान वरिष्ठ आइएएस अधिकारी के साथ विवाद और निजी आडी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाने के बाद चर्चा में आई प्रशिक्षु आइएएस पूजा खेडकर विवादों में घिरतीं चली गईं। अब उनकी नियुक्ति पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही उन पर संघ लोकसेवा आयोग ने एफआइआर दर्ज करा नोटिस भी जारी किया है। वहीं, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एलबीएसएनएए ने उनकी फील्ड ट्रेनिंग को रद कर 23 जुलाई तक अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा था। पहले बताया जा रहा था कि पूजा खेडकर मसूरी पहुंचकर अपनी बात रखेंगी। लेकिन, जब उन पर चौतरफा जांच का शिकंजा कसता चला गया तो वह गायब हो गईं। हालांकि, इससे पहले उन्होंने जांच अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने की बात कही थी।
अकादमी सूत्रों के अनुसार, पूजा खेडकर ने रिपोर्ट नहीं किया है। लिहाजा, अकादमी निदेशक उन पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर सकते हैं। वैसे भी प्रोबेशन की अवधि में अकादमी निदेशक ही प्रशिक्षु अधिकारी के सीधे नियंत्रण अधिकारी होते हैं।उन्हें यह अधिकार होता है कि वह उपयुक्त जांच के बाद किसी प्रशिक्षु अधिकारी को बर्खास्त कर सकते हैं। ऐसे में अब संघ लोक सेवा आयोग और डीओपीटी के साथ ही एलबीएसएनएए भी पूजा खेडकर को लेकर कड़ा रुख अपना सकता है।
एलबीएस एकेडमी नहीं पहुंचीं नियुक्ति फर्जीवाड़े में घिरीं पूजा खेडकर, की जा सकती हैं बर्खास्त
Latest Articles
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...
मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...

















