18.9 C
Dehradun
Friday, May 8, 2026


spot_img

बैंक से 22 लाख चुराकर नेपाल भाग रहे युवक को एसएसबी ने चेकिंग के दौरान दबोचा

पिथौरागढ़। एसएसबी टीम ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा झूलापुल पर चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। नेपाली युवक के पास 22 लाख 45 हजार रुपये मिले। पुलिस ने बरामद रुपए के मामले में खुलासा किया है। बताया जा रहा कि नेपाली युवक धारचूला के एसबीआई की मुवानी शाखा की खिड़की तोड़कर रुपये चुराकर नेपाल भागने की फिराक में था।
धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर नेपाली युवक नवीन धामी निवासी दल्सेलेखान मार्मा जिला दार्चुला नेपाल से एसएसबी ने 22 लाख 45 हजार रुपये की रकम पकड़ी थी। नेपाल युवक ने रुपए बक्से में छिपाकर रखे थे। एसएसबी की सूचना पर कस्टम, पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसीज ने युवक से नाम, पता और रुपयों के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई जानकारी नहीं दी। सुरक्षा एजेंसी द्वारा बार-बार पूछे जाने पर वह अलग-अलग नाम और पता बता रहा था।
मामला पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद जब धारचूला थाने में पूछताछ की गई तो युवक ने रकम को मुवानी स्थित स्टेट बैंक से चोरी कर लाने की बात कही। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर रुपये चुराए थे। वह नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन एसएसबी ने उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह धारचूला में मजदूरी करता था। युवक के बताने के बाद जब पुलिस ने बैंक उसके आसपास सीसीटीवी खंगाले तब चोरी का पता चला।दपुलिस के अनुसार 22 जुलाई को युवक ने बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी की थी। शुक्रवार को बैंक की ओर से थल थाने में तहरीर दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेखा यादव ने तत्काल एक टीम का गठन किया। अभियुक्त से बरामद मोबाइल के संपर्क नम्बरों की कॉल डिटेल निकलवाई गई। घटना करने के पश्चात अभियुक्त जहां-जहां रुका था, उन जगहों के लगभग 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। अभियुक्त बार-बार अपने बयान बदल रहा था। परन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसने उक्त पैसे गत 22 जुलाई की रात्रि कस्बा मुवानी भारतीय स्टेट बैंक से चोरी किये थे। आरोपी के बयान के आधार पर भारतीय स्टेट बैंक कस्बा मुवानी के शाखा प्रबंधक से पूछताछ की गई।
शाखा प्रबंधक ने गत 22 जुलाई  की रात्रि में उनके बैंक से 23 लाख 16,000 रुपए चोरी किए जाने की बात स्वीकारी गई। शाखा प्रबंधक सुशील कुमार से इस चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत नहीं कराए जाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि कुछ तकनीकी कमियों के कारण, तत्काल मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया जा सका। अब इस संबंध में थाना थल में मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की कार्रवाई चल रही है। चार दिन तक एसबीआई के शाखा प्रबंधक के द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करना भी सवाल खड़े कर रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्र का ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान...

0
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आज राष्ट्र ने सशस्त्र बलों के साहस, प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। पिछले वर्ष इसी...

देश में सरकारी खाद्यान्न भंडार 604 लाख टन के पार: प्रल्हाद जोशी

0
नई दिल्ली। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि देश में सरकारी खाद्यान्न भंडार 604 लाख टन से...

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल ने विधानसभा भंग की

0
नई दिल्ली। नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया है। राज्यपाल आर....

उपभोक्ताओं से बंद सेवा का शुल्क नहीं वसूला जा सकता: सर्वोच्च न्यायालय

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि उपभोक्ताओं को उस सेवा के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता...

उत्तराखण्ड सीबीसीआईडी की बड़ी सफलता: धेनु ग्रुप धोखाधड़ी मामले का मुख्य अभियुक्त व ₹50,000...

0
देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस अपराध अनुसंधान शाखा (सीबीसीआईडी), सेक्टर देहरादून ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹50,000 के ईनामी फरार अभियुक्त देवेन्द्र प्रकाश तिवारी...