23.7 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

पीएम मोदी से मिले मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर की चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार के मिलकर खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने भारत-फ्रांस के बीच मजबूत और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की, जो कई क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग पर आधारित है और मजबूत व भरोसेमंद है। उन्होंने कहा, हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारा सहयोग नवाचार, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ रहा है, खासकर ऐसे समय में जब हम भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष मना रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, हमने प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। हम राष्ट्रपति मैक्रों का जल्द ही भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
वहीं, नई दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास ने भी इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी। दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की फरवरी 2026 में होने वाली भारत यात्रा से पहले राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चर्चा में होराइजन 2047 रोडमैप के अनुरूप भारत की रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने पर फोकस किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

बीएलओ और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारीः सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर...