देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शनिवार को दून पहुंचे। यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मे केंद्रीय बजट में उत्तराखंड को क्या कुछ मिला इस पर विस्तार में जानकारी दी। इसके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत की।
देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम बजट 2024-25 को आगामी 2047 में भारत कैसा हो उसकी आधारभूत संरचना को केंद्र में रखकर बनाया गया है। जिसका आकलन पूरी दुनिया भर के अर्थशास्त्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्रीय बजट में मुख्य रूप से चार वर्गों का ध्यान रखा गया है। इन चार वर्गों के उत्थान के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा महिला, युवा और गरीब को केंद्र में रखते हुए बजट की संरचना की गई है। इस बजट की दिशा आदरणीय विवेकानंद जी की सोच और उनकी भविष्यवाणी के आधार पर रखी गई है।
पांचों वर्गों पर विस्तार से बोलते उन्होंने बताया युवाओं की कौशल विकास के लिए पांच बड़ी योजनाओं के जरिए 2 लाख करोड़ का बजट और उसे 5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कृषि क्षेत्र के लिए 1 लाख 52 हजार करोड़ से अन्नदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा केंद्रीय बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिए गए बजट का सीधा-सीधा लाभ पर्यटन राज्य उत्तराखंड को होगा। सड़कों और राजमार्ग के क्षेत्र में हुए विकास का सीधा-सीधा लाभ उत्तराखंड में दिखता है। इसके अलावा उत्तराखंड को खास तौर से एनडीए सरकार में दिए गए लाभ पर फोकस करते हैं। उन्होंने बताया 2014 के बाद उत्तराखंड को कर हस्तांतरण में 214 फीसदी बढ़ोतरी की गई है।
महिला, युवा और गरीब को केंद्र में रखते हुए बजट की संरचना की गईः केंद्रीय मंत्री नित्यानंद
Latest Articles
युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...
ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने...

















