नई दिल्ली: देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। वहीं, सी एच विजयशंकर को मेघालय का, रमन डेका को छत्तीसगढ़, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।
तेलंगाना, झारखंड समेत नौ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति
Latest Articles
युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...
ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने...

















